घर में सुख-शांति और नकारात्मकता दूर करने के 7 आसान वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष अक्सर गृह क्लेश का कारण बन सकता है। इसके चलते छोटी-छोटी बातों पर भी परिवार में मनमुटाव और तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में वास्तु के कुछ सरल उपायों की मदद से पुरानी नकारात्मकता और नजर दोष को दूर किया जा सकता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और बुरा समय या बेड लक दूर हो जाता है।
वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आसान उपाय और प्रभावी टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। कई बार सब कुछ सही चलने के बावजूद अचानक घर में परेशानियां बढ़ने लगती हैं, काम अटकने लगते हैं और घर का माहौल भी खराब होने लगता है। मान्यता है कि इसका मुख्य कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष हो सकता है। ऐसे में वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से पुरानी नकारात्मकता और नजर दोष को दूर किया जा सकता है, जिससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है तथा दुर्भाग्य दूर होता है। आइए विस्तार से जानते हैं घर में सुख-शांति बनाए रखने के आसान उपाय।
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाकर अपनाएं
अगर घर-परिवार में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव या तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो इसका कारण कई बार नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष भी माना जाता है। वास्तु गुरु मान्या के अनुसार इस स्थिति से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाना एक सरल उपाय हो सकता है। माना जाता है कि इस उपाय से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव घर के माहौल में भी दिखाई देने लगता है और शांति व सुख-समृद्धि बनी रहती है।
नमक वाले पानी से पोछा लगाना
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार पानी में खड़ा नमक या समुद्री नमक मिलाकर पोछा लगाना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि नमक वाले पानी से सफाई करने पर घर के वातावरण में जमी पुरानी नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे घर-परिवार का माहौल अधिक शांतिपूर्ण और सुखद बना रहता है। हालांकि ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाने से बचना चाहिए।
घर में कपूर जलाने से दूर करें नकारात्मकता
यदि घर में लगातार कामों में रुकावट आ रही हो या मानसिक तनाव महसूस होता हो, तो वास्तु के अनुसार हर शाम कपूर जलाना एक सरल उपाय माना जाता है। इसके लिए आप नियमित रूप से शाम के समय घर के विभिन्न कोनों में कपूर जला सकते हैं। साथ ही, चाहें तो बेडरूम में भी कपूर जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वातावरण हल्का और शुद्ध महसूस होता है, तनाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
टपकते नल की मरम्मत कराएं
यदि घर के किचन, बाथरूम या किसी भी हिस्से में नल से लगातार पानी टपक रहा हो, तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार पानी का यूं बेकार बहना धन और समृद्धि के नुकसान का संकेत माना जाता है। इसलिए ऐसे लीकेज को समय पर ठीक कराने से न केवल पानी की बचत होती है, बल्कि घर में अनावश्यक खर्च भी कम होता है और सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर पानी का बर्तन रखने का आसान उपाय
घर में सुख-शांति और पॉजिटिव माहौल बनाए रखने के लिए वास्तु में कई सरल उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक यह है कि आप मिट्टी या कांच के बर्तन में साफ पानी भर लें और उसमें कुछ ताजे फूल डाल दें। अब इस बर्तन को घर के मुख्य द्वार के पास रख दें।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और बाहर से आने वाली बुरी एनर्जी का असर भी नहीं पड़ता। धीरे-धीरे घर का माहौल शांत और हल्का महसूस होने लगता है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और बाहर से आने वाली बुरी एनर्जी का असर भी नहीं पड़ता। धीरे-धीरे घर का माहौल शांत और हल्का महसूस होने लगता है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
पीली सरसों से दूर करें नजर दोष
यदि घर में नजर दोष या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो रहा हो, तो पीली सरसों का उपाय किया जा सकता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन घर के आसपास थोड़ी सी पीली सरसों छिड़कना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष का प्रभाव कम होने लगता है। साथ ही, रुके हुए कार्यों में आ रही बाधाएं भी धीरे-धीरे दूर होती हैं और कामकाज में सुधार देखने को मिलता है।
हाथी की मूर्ति रखने का शुभ उपाय
घर से नकारात्मकता और बेड लक दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई चीजों को शुभ माना गया है। उन्हीं में से एक है हाथी की मूर्ति रखना। मान्यता के अनुसार घर में पीतल के हाथियों का जोड़ा, जिनका मुख अंदर की ओर हो, दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और समझ भी बढ़ती है। माना जाता है कि यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और घर में सुख-शांति तथा सौभाग्य बनाए रखने में मदद करता है।
ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और समझ भी बढ़ती है। माना जाता है कि यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और घर में सुख-शांति तथा सौभाग्य बनाए रखने में मदद करता है।